भारत

राज्य सरकार का ऐलान...कोरोना संक्रमण का पता लगाने CT स्कैन का रेट किया FIX

jantaserishta.com
22 May 2021 10:11 AM IST
राज्य सरकार का ऐलान...कोरोना संक्रमण का पता लगाने CT स्कैन का रेट किया FIX
x

फाइल फोटो 

बड़ी खबर

यूपी में करोना के लगातार घट रहे कोरोना के मामलों के बीच सरकार ने सीटी स्कैन के रेट तय कर (Rate Fix For CT Scan) दिए हैं. सरकारी आदेश के मुताबिक अब सीटी स्कैन के लिए अस्पताल 2500 रुपये से ज्यादा नहीं वसूल (Pay Only 2500) सकेंगे. सरकार की तरफ से शुक्रवार को नए रेट तय किए गए हैं. कोरोना संक्रमण का पता लगाने के लिए इस्तेमाल होने वाला सीटी स्कैन अब 2500 से ज्यादा में नहीं होगा. मेडिकल और हेल्थ डिपार्टमेंट के अपर चीफ सेक्रेटरी अमित मोहन प्रसाद ने इस आदेश को जारी किया.

जिसमें कहा गया है कि 16 स्लाइस तक के सीटी स्कैन के लिए अब सिर्फ 2 हजार रुपये (2 Thousand For 16 Slice CT Scan) ही मरीजों को देने होंगे. वहीं 16 से 24 स्लाइस तक के सीटी स्कैन के लिए 2500 रुपये से ज्यादा कीमत नहीं वसूली जा सकेगी.इसके साथ ही उन्होंने साफ किया कि जो भी इस सरकारी आदेश को नहीं मानेगा उस पर एपीडेमिक डिजीज एक्ट के साथ ही पेंडेमिक एक्ट के तहत कर्रवाई (Action According Pandemic Act) की जाएगी.
अब सिर्फ 2500 रुपये में होगा CT स्कैन
बतादें कि कोरोना संक्रमण का पता लगाने के लिए सीटी स्कैन सबसे प्रभावी माध्यम है. इससे संक्रमण का साफ तौर पर पता चल जाता है. पिछले दिनों इसके लिए लैब 5600 रुपये वसूल रहे थे.अब सिर्फ 2500 रुपये ही देने होंगे. वहीं सवाल ये भी है कि जब कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे थे और लोग बड़ी तादाद में सीटी स्कैन करवा रहे थे उस समय सरकार की तरफ से इसके रेट को लेकर कोई एक्शन क्यों नहीं लिया गया. अब कोरोना के मामले तेजी से घटने लगे हैं ऐसे में सरकार ने इसके रेट तय कर दिए हैं.
तीसरी लहर के लिए सरकार की एडवांस तैयारी
बतादें कि कोरोना की दूसरी लहर के कमजोर पड़ने के साथ ही सरकार तीसरी लहर पर काबू करने की तैयारियों में जुटी हुई है. शुक्रवार को सीएम योगी ने एक समीक्षा बैठक की. इस दौरान उन्होंने कहा कि तीसरी लहर के लिए तैयारियां पहले से शुरू कर दी गई हैं. ज्यादा से ज्यादा वैक्सीनेशन पर जोर दिया जा रहा है. साथ ही अस्पताल बनाने पर भी जोर दिया जा रहा है. सिर्फ लखनऊ में ही ऑक्सीजन के 19 प्लांट लगाए जा रहे हैं.
बतादें कि दूसरी लहर के पीक के बीच हर तरफ हाहाकार मचा हुआ था. लोग इलाज के लिए तड़प रहे थे. लेकिन अस्पताल कम पड़ रहे थे. वहीं ऑक्सीजन की कमी से भी हजारों लोगों की जान चली गई. सरकार अब तीसरी लहर के लिए पूरी तरह से तैयार है. वह नहीं चाहती कि इलाज के लिए अस्पताल कम पड़ें या ऑक्सीजन की किल्लत हो. इसीलिए पहले से इंतजाम किए जा रहे हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story