अमित शाह के कोलकाता दौरे से पहले प्रदेश भाजपा ने सीएए का मुद्दा उठाया

कोलकाता। गृह मंत्री अमित शाह के दौरे से पहले प्रदेश भाजपा ने फिर संशोधित नागरिकता कानून यानी सीएए का मुद्दा उठाया है। प्रदेश भाजपा ने कहा कि इस मुद्दे को गृह मंत्री के समक्ष उठाया जाएगा। केंद्रीय मंत्री तथा मतुआ समुदाय का प्रतिनिधित्व करने वाले शांतनु ठाकुर इस मुद्दे को जोर-शोर से उठा रहे हैं। हाल में उन्होंने इस सिलसिले में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात भी की थी। राजनीतिक गलियारों के मुताबिक यह रणनीति पार्टी के एक वर्ग में पैदा हुए असंतोष से निपटने के लिए अपनाई गई है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





