भारत

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में लगी आग, अफरातफरी मची

jantaserishta.com
24 March 2023 2:28 PM IST
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में लगी आग, अफरातफरी मची
x
बैंक से धुआं निकलता दिखाई दिया।
डोईवाला (उत्तराखंड) (आईएएनएस)| उत्तराखंड की राजधानी देहरादून की स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की डोईवाला शाखा में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम के साथ पुलिस भी पहुंच गई। घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। हालांकि अभी तक आग लगने की वजह शॉट सर्किट ही सामने आ रही है।
शुक्रवार की सुबह शुगर मिल रोड स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की डोईवाला शाखा में आग लग गई।
पुलिस के अनुसार बैंक से धुआं निकलता दिखाई दिया। मौके पर आए कर्मचारियों ने बैंक खोलकर अंदर जाने का प्रयास किया तो पूरे बैंक परिसर में धुंआ छाया रहा।
सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड के वाहन भी पहुंचे। पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग बुझाने का प्रयास करती रही। इस दौरान बैंक के आसपास अफरा-तफरी का माहौल रहा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story