भारत
गाय से करने लगा था अप्राकृतिक कृत्य, सफल नहीं हुआ तो कर दिया MURDER...
Shantanu Roy
22 Aug 2024 11:30 PM IST

x
बड़ी खबर
Budhani. बुधनी। मध्य प्रदेश के बुधनी में गाय के साथ अप्राकृतिक कृत्य में सफल नहीं होने पर एक शख्स ने उसकी हत्या कर दी। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां उसे जेल भेज दिया गया है। यह मामला रेहटी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत दिगवाड़ का है। दरअसल, 18-19 अगस्त की रात ललित यादव उर्फ मोटा गाय के साथ अप्राकृतिक कृत्य करने चाह रहा था, लेकिन वह असफल रहा। जिसके बाद उसने गाय को मार डाला। उसकी यह पूरी हरकत पास लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। फुटेज में वह अर्धनग्न अवस्था में दिखाई दिया।
जब फुटेज वाल हुआ तो पुलिस हरकत में आई और आरोपी के खिलाफ धारा 325 11(1)(ए) पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 4/9 मप्र गौवंश वध प्रतिषेध अधिनियम के तहत केस दर्ज कर धर दबोचा। गाय का पोस्टमार्टम करने वाले पशु चिकित्सक डॉ. मनोज बलोदिया ने बताया कि उसके पेट में बड़ी संख्या में पन्नियां मिली। इसके कारण गाय को इंफेक्शन भी हो गया था। पीएम के दौरान गाय का पिछला हिस्सा जानवरों ने नोंचकर तहस-नहस कर दिया था। जानवर कुछ हिस्सा खा भी गए थे, जिसके कारण पिछले हिस्से की स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी।
Tagsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





