भारत

बाइक पर खड़ी होकर लड़की ने लहराई पिस्तौल, अब पुलिस ने किया गिरफ्तार

jantaserishta.com
24 Aug 2023 9:56 AM IST
बाइक पर खड़ी होकर लड़की ने लहराई पिस्तौल, अब पुलिस ने किया गिरफ्तार
x
देखें वीडियो.

पटना: बिहार की राजधानी पटना में गंगा पथ वे (मरीन ड्राइव) आये दिन चर्चा का केंद्र बना रहता है. यहां लड़के-लड़कियां अक्सर बाइक और कारों में हथियारों के साथ स्टंट करते दिख जाते हैं. हाल ही में ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. इसमें बाइक के पीछे बैठी लड़की को हाथ में हथियार लहराते देखा गया. पुलिस ने अब उस लड़की को अरेस्ट कर लिया है.
दरअसल, लड़की का वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस तक जा पहुंचा. पटना पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए लड़की को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में पता चला कि लड़की का जन्मदिन था. उसे अपना जन्मदिन यादगार बनाना था. इसलिए उसके साथी विशाल ने उसे दो बंदूक लाकर दी. लड़की फिर बाइक पर अपने साथी के साथ बैठ गई. साथी बाइक चलाता रहा और लड़की पीछे खड़े होकर दोनों हाथों में बंदूक लिए उन्हें लहराती रही. लड़की ने फिर उस वीडियो को सोशल मीडिया पर भी अपलोड कर लिया. जैसे ही यह वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस ने लड़की को गिरफ्तार कर लिया. लेकिन अभी उसके साथी विशाल की तलाश जारी है. वह फरार चल रहा है.
पटना सिटी एसपी नुरुल हक ने बताया कि जल्द ही लड़की के साथी विशाल को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा. उधर, पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद लड़की लोगों से अपील कर रही है वे उसकी तरह गलती न करें. इस तरह के वीडियो न बनाएं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story