भारत

दुर्गा पूजा पंडाल ढहने से भगदड़, 19 लोगो की मौत

Subhi
18 Oct 2026 6:15 AM IST
दुर्गा पूजा पंडाल ढहने से भगदड़, 19 लोगो की मौत
x
दुर्गा पूजा पंडाल

कोलकाता में सप्तमी की शाम बड़ा हादसा हो गया. उत्तर कोलकाता के चोरबागान सार्वजनीन पूजा पंडाल में भारी भीड़ के दबाव के बीच पंडाल का एक हिस्सा ढह गया, जिसके बाद भगदड़ जैसी स्थिति बन गई. जानकारी के मुताबिक, हादसे में 19 लोगों की मौत हो गई, जबकि दो दर्जन से ज्यादा लोग घायल हैं. घटना के बाद चोरबागान पूजा समिति के जनरल सेक्रेटरी और पदाधिकारियों ने इस्तीफा दे दिया. वहीं, मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं.

हादसे के बाद प्रभावित लोगों को सुरक्षित बाहर निकालकर कलकत्ता मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया. पुलिस, फायर ब्रिगेड और आपदा प्रबंधन की टीमें मौके पर पहुंचीं, जबकि पूजा आयोजक भी राहत और बचाव कार्य में जुट गए. मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी और मुख्य सचिव मनोज अग्रवाल भी अस्पताल पहुंचे.

कोलकाता पुलिस के मुताबिक, 17 अक्टूबर को शाम करीब 7.40 बजे बारिश और भारी भीड़ के चलते शारदा पार्क पूजा पंडाल के एग्जिट गेट पर भगदड़ हुई. फिलहाल पंडाल को श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिया गया है. वहीं, प्रशासन के निर्देश पर ताला प्रतॉय पंडाल को भी बंद कर दिया गया है और चेतला अग्रणी पंडाल को एक घंटे के लिए बंद किया गया था.

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने चोरबागान पूजा पंडाल में हुए हादसे को बेहद दुखद बताया. उन्होंने कहा कि शाम करीब 7:30 से 8 बजे के बीच हुई इस घटना में अब तक 19 लोगों की मौत हो चुकी है और 25 लोग घायल हैं, जिनमें एक या दो की हालत गंभीर है. उन्होंने कहा कि शुरुआती जानकारी के अनुसार, क्लब की ओर से माइक पर की गई घोषणा के बाद भगदड़ या दम घुटने जैसी स्थिति बनी. फिलहाल सरकार की प्राथमिकता घायलों का बेहतर इलाज और मृतकों के परिवारों के साथ खड़ा होना है.

Next Story