भारत

'खेलो इंडिया गेम्स' तमिलनाडु में आयोजित करने के लिए एम.के. स्टालिन ने पीएम को कहा शुक्रिया

jantaserishta.com
28 May 2023 5:01 PM IST
खेलो इंडिया गेम्स तमिलनाडु में आयोजित करने के लिए एम.के. स्टालिन ने पीएम को कहा शुक्रिया
x

फाइल फोटो

चेन्नई (आईएएनएस)| तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने राज्य में 'खेलो इंडिया गेम्स 2023' के आयोजन की अनुमति देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया है। एक ट्वीट में, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने कहा कि खेलो इंडिया गेम्स सभी भारतीय राज्यों के युवा खिलाड़ियों को उनके खेल कौशल का प्रदर्शन करने के लिए एक मंच प्रदान करेगा।
स्टालिन ने ट्वीट में कहा, मैं तमिलनाडु में खेलो इंडिया गेम्स 2023 की मेजबानी के मेरे अनुरोध को स्वीकार करने के लिए माननीय पीएम थिरु नरेंद्र मोदी अवल को धन्यवाद देता हूं। ये खेल सभी भारतीय राज्यों के युवा खिलाड़ियों के लिए अपने खेल का प्रदर्शन करने के लिए एक मंच के रूप में काम करेंगे। जैसा कि 44वें शतरंज ओलंपियाड के दौरान सभी ने देखा, तमिलनाडु पूरी भव्यता के साथ खेलो इंडिया का आयोजन करेगा और तमिल आतिथ्य और संस्कृति का प्रदर्शन करेगा।
खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स एक एथलेटिक चैंपियनशिप है जिसमें देश भर के विभिन्न संस्थान भाग लेते हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story