भारत

मंत्री सेंथिल बालाजी की गिरफ्तारी पर भड़के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन, बीजेपी को दी बड़ी चेतावनी

jantaserishta.com
14 Jun 2023 1:08 PM IST
मंत्री सेंथिल बालाजी की गिरफ्तारी पर भड़के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन, बीजेपी को दी बड़ी चेतावनी
x
चेन्नई: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने बुधवार को जोर देकर कहा कि 'डीएमके बीजेपी की डराने-धमकाने वाली नीति से नहीं डरने वाली है और राज्य के मंत्री सेंथिल बालाजी की गिरफ्तारी से कानूनी तरीके से निपटेगी।' ईडी अधिकारियों पर अमानवीय व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री स्टालिन ने कहा कि 'सेंथिल बालाजी के जांच में सहयोग देने के भरोसे के बावजूद उनसे रातभर पूछताछ की गई।'
स्टालिन ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि 'राज्य की जनता मामले को देख रही है और 2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी को मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।' दरअसल, मंत्री को 18 घंटे चली लंबी पूछताछ के बाद बुधवार सुबह गिरफ्तार कर लिया गया। उनकी गिरफ्तारी पर ईडी की तरफ से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। बताया जाता है कि सेंथिल बालाजी को जयललिता सरकार में मंत्री रहने के दौरान नौकरी के बदले पैसे लेने से जुड़े मामले में गिरफ्तार किया गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story