भारत

खाकी पर दाग! थाना प्रभारी पर गिरी गाज, मामला जानकर सांसद भी हैरान

jantaserishta.com
20 Jun 2025 10:56 AM IST
खाकी पर दाग! थाना प्रभारी पर गिरी गाज, मामला जानकर सांसद भी हैरान
x
जानें पूरा मामला.
बालासोर: ओडिशा के बालासोर जिले से झकझोर देने वाला मामला सामने आया है. यहां भोगराई थाने में एक युवक को बिना किसी एफआईआर दर्ज किए दो दिन तक लोहे की जंजीरों में बांधकर रखा गया. पीड़ित को बाइक के लेनदेन को लेकर हुए विवाद के मामले में हिरासत में लिया गया था.
इस पूरे मामले की जानकारी तब सामने आई, जब कार्तिक की पत्नी ने स्थानीय भाजपा नेता अशीष पात्रा को मामले की सूचना दी. इसके बाद आशीष पात्रा ने यह मुद्दा बालासोर के सांसद प्रताप सारंगी तक पहुंचाया. गुरुवार को जब सांसद सारंगी भोगराई के दौरे पर पहुंचे तो उन्होंने खुद थाने जाकर कार्तिक की हालत देखी. थाने में पीड़ित के हाथ-पैर में बेड़ियां पड़ी थीं. उसे देखकर सांसद ने तुरंत बालासोर एसपी राज प्रसाद को वीडियो कॉल कर स्थिति की लाइव जानकारी दी.
MP के हस्तक्षेप के बाद तत्काल प्रभाव से कार्तिक को मेडिकल जांच के लिए भेजते हुए रिहा कर दिया गया. पुलिस अधिकारी ने सफाई देते हुए कहा कि थाने में स्टाफ की कमी के चलते उसे जंजीरों में बांधना पड़ा, लेकिन यह तर्क न तो सांसद के गले उतरा और न ही कानूनन जायज माना गया.
सांसद प्रताप सारंगी ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि यह पूरी तरह असंवैधानिक और अमानवीय कृत्य है. बिना जांच और बिना एफआईआर किसी व्यक्ति को इस तरह सजा देना पूरी तरह से गैरकानूनी है. उन्होंने बताया कि इस तरह की परंपरा पहले भी भोगराई थाना में देखने को मिली है, जिसे उन्होंने पहले भी उठाया था. घटना के गंभीर होते ही ओडिशा के डीजीपी ने तत्काल कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी बलभ साहू को निलंबित कर दिया है. इस पूरे मामले को लेकर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story