भारत

खाकी पर दाग: पुलिसकर्मियों ने शराब के नशे में जमकर मचाया उत्पात, ग्राहक को धूना

jantaserishta.com
15 April 2024 8:28 AM IST
खाकी पर दाग: पुलिसकर्मियों ने शराब के नशे में जमकर मचाया उत्पात, ग्राहक को धूना
x
देखें वीडियो.
धार: मध्य प्रदेश के धार जिले से खाकी को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है। जहां एक होटल में पुलिसकर्मियों ने शराब के नशे में जमकर उत्पात मचाया और एक ग्राहक की जमकर धुनाई कर दी। पुलिसकर्मियों की यह करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। यह फुटेज अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
जानकारी के मुताबिक, यह घटना शहर के अमझेरा थाना क्षेत्र के रातरानी होटल की है। जहां हेड कांस्टेबल राधेश्याम गोयल, राम बैरागी और जितेंद्र मारू ने पहले तो होटल में खाकी का धौंस दिखाकर मुफ्त में खाना पाया और शराब पी, फिर एक ग्राहक साथ मारपीट की। इतने में भी मन नहीं भरा तो ग्राहक की रॉड से पिटाई कर दी।
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक पुलिसकर्मी ग्राहक को अर्धनग्न कर रॉड पीटते दिखाई दे रहा है। जबकि मौके पर मौजूद लोग मूकदर्शक बने हुए हैं। पीड़ित ने बताया कि वह होटल में खाना खाने आया था, जब वह बिल दे रहा था तो पुलिसकर्मियों ने उसे गाली। जब उसने गोली देने से मना किया तो वे भड़क गए और मारपीट की।
पीड़ित के मानें तो उसे थाने में भी बैठाया गया था। अब पीड़ित ने एसपी और सीएम डॉ. मोहन यादव से पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। बताया जा रहा है पुलिसकर्मी अमझेरा थाने में पदस्थ हैं। अब देखना होगा कि इस मामले में पुलिस अधीक्षक क्या कार्रवाई करते हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story