भारत
चाकूबाजी: युवक पर चाकू से हमला, CCTV के आधार पर भी आरोपियों की तलाश
jantaserishta.com
20 Oct 2025 3:22 PM IST

x
मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी.
नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में रविवार रात अज्ञात लोगों ने एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और आस-पास के लोगों की मदद से उसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां हालत गंभीर होने पर उसे राम मनोहर लोहिया अस्पताल में रेफर कर दिया गया।
पुलिस ने आस-पास के लोगों से पूछताछ के बाद अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस आस-पास लगे सीसीटीवी के आधार पर भी आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में हमले के पीछे पुरानी रंजिश या आपसी विवाद की आशंका जताई जा रही है। इलाके में इस घटना के बाद तनाव का माहौल है। पुलिस जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।
इसी क्रम में शुक्रवार देर रात दिल्ली के भलस्वा डेयरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत डी ब्लॉक मुकुंदपुर-1 में गोलीबारी की घटना सामने आई थी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया था।
प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि जतिन और उसके दोस्तों के बीच शुक्रवार रात 9:30 बजे मच्छी बाजार चौक मुकुंदपुर पुर में अंकित नाम के एक व्यक्ति से झगड़ा हो गया था। झगड़े के बाद, अंकित अपने साथी आयुस, राजा, शिखर उर्फ कबरिया और मनीष उर्फ तोतला के साथ दो बाइकों पर जतिन के घर आया और हवाई फायरिंग कर दी थी।
गोली की आवाज सुनते ही पूरे इलाके में दहशत फैल गई थी। पुलिस को घटनास्थल के निरीक्षण के दौरान जमीन पर चार खाली कारतूस मिले थे। शिकायतकर्ता जतिन के बयान के आधार पर भलस्वा डेयरी थाने में एफआईआर दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए संदिग्धों की पहचान कर ली थी और मुख्य आरोपी अंकित सहित मनीष और शिखर को गिरफ्तार कर लिया गया था।
Tagsदिल्ली के मंगोलपुरी में चाकूबाजी की घटनादिल्लीमंगोलपुरीचाकूबाजीKnife attack incident in Delhi's MongolpuriDelhiMongolpuriknife attack
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





