भारत

ताबड़तोड़ चाकू से वार, युवक की गई जान, जानें पूरा मामला

jantaserishta.com
8 July 2022 11:17 AM IST
ताबड़तोड़ चाकू से वार, युवक की गई जान, जानें पूरा मामला
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली का एक खौफनाक वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में कुछ युवक एक व्यक्ति पर ताबड़तोड़ चाकू बरसाते हुए नजर आ रहे है. यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई हैं. बताया जा रहा है कि ये घटना 4 जुलाई की है. युवकों के इस हमले में एक युवक की जान चली गई.

दिल्ली पुलिस ने बताया कि उन्हें किसी ने कॉल की थी कि कल्याणपुरी के 9 ब्लॉक में कोई युवकों के बीच में जमकर मारपीट हुई है. पुलिस जब मौके पर पहुंची तो वहां एक युवक गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़ा हुआ था. जिसकी पहचान अर्जुन के रूप में हुई. पुलिस युवक को अस्पताल लेकर गई, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया.
इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. इसमें साफ दिखाई दे रहा है कि कुछ एक युवक एक व्यक्ति के घेरकर खड़े हैं. उनमें कहासुनी होती है. तभी एक युवक चाकू निकालकर वार करना शुरू कर देता है. देखते ही देखते अन्य युवक भी चाकुओं से ताबड़तोड़ वार करने लगते हैं. वीडियो में दिखाई दे रहा है कि कुछ लोग बीच-बचाव की कोशिश करते हैं, लेकिन आरोपी उन्हें झटककर फिर से युवक पर चाकू बरसाने लगते हैं.
पुलिस ने इस मामले में एक हर्ष नाम के युवक को गिरफ्तार कर लिया है. इसके साथ ही पुलिस ने उसके साथ एक नाबालिग को भी पकड़ा है. गिरफ्तार आरोपी अभी पुलिस रिमांड पर हैं. हालांकि अभी तक झगड़े की वजह पता नहीं लग सकी है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story