भारत

बड़े पुलिस अफसर पर गिरी गाज

jantaserishta.com
2 July 2022 5:44 PM IST
बड़े पुलिस अफसर पर गिरी गाज
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: 10 जून को प्रयागराज में हुई हिंसा के 22 दिन बाद आखिर एसएसपी प्रयागराज अजय कुमार को हटा दिया गया. उन्हें अब लखनऊ सीबीसीआईडी का एसपी बनाया गया है. अयोध्या के एसएसपी शैलेश पांडे को प्रयागराज का नया एसएसपी बनाया गया है.

उत्तर प्रदेश शासन ने शनिवार को बड़ा फैसला लेते हुए 21 आईपीएस का ट्रांसफर कर दिया है. आदेश के तहत मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, मथुरा, गोरखपुर, गोंडा, अयोध्या, प्रयागराज, गाजीपुर, बिजनौर, मिर्जापुर, कासगंज और अमेठी में पुलिस कप्तानों का ट्रांसफर किया गया है. मालूम हो कि इससे पहले 25-26 जून को 32 आईपीएस अफसरों का ट्रांसफर कर दिया गया था.
जारी आदेश के तहत रोहन पी बोत्रे को एस गाजीपुर, प्रशांत वर्मा को एसएसपी अयोध्या, राजेश श्रीवास्तव को एसपी कन्नौज, आकाश तोमर को एसपी गोंडा, राम बदन सिंह को डीसीपी नोएडा कमिश्नरेट, विपिन ताड़ा को एसएसपी सहारनपुर, गौरव ग्रोवर को एसएसपी गोरखपुर, अभिषेक यादव को एसएसपी मथुरा, विनीत जैसवाल को एसएसपी मुजफ्फरनगर, दिनेश सिंह को एसपी बिजनौर, इला मारन जी को एसपी अमेठी, संतोष कुमार मिश्रा एसपी मिर्जापुर, बीबीजीटीएस मूर्ति को एसपी कासगंज, आदित्य लंगेह को एसपी अमरोहा, अजय कुमार सिंह को डीआईजी पीएसी वाराणसी सेक्टर, धर्मवीर को सेनानायक छठी वाहिनी पीएसी मेरठ, संजीव त्यागी को एसपी इंटेलिजेंस अयोध्या, विजय ढुल को डीसीपी कानपुर पुलिस कमिश्नरेट और राहुल राज को डीसीपी लखनऊ कमिश्नर रेट बनाया गया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story