भारत

SSC जल्द जारी करेगा GD Constable का एडमिट कार्ड, ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड

Admin Delhi 1
24 Dec 2022 7:06 AM GMT
SSC जल्द जारी करेगा GD Constable का एडमिट कार्ड, ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड
x

दिल्ली: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) जल्द ही SSC GD Constable 2022 का एडमिट कार्ड (SSC GD Constable Admit Card 2022) जारी कर सकता है. उम्मीदवार जो भी इस परीक्षा (SSC GD Constable 2022 Exam) के लिए आवेदन किए हैं, वे SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड (SSC GD Constable Admit Card 2022) डाउनलोड कर सकते हैं. यह परीक्षा 10 जनवरी से 14 फरवरी 2023 तक आयोजित की जाएगी.

इसके अलावा एडमिट कार्ड (SSC GD Constable Admit Card 2022) जारी होने के बाद उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://ssc.nic.in/ पर क्लिक करके भी डाउनलोड कर सकते हैं. साथ ही नीचे दिए गए इन स्टेप्स को फॉलो करके भी एडमिट कार्ड (SSC GD Constable Admit Card 2022) देख सकते हैं. परीक्षा में जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग, जनरल नॉलेज एंड जनरल अवेयरनेस, एलीमेंट्री मैथमैटिक्स और अंग्रेजी/हिंदी पर 80 प्रश्न होंगे. परीक्षा 160 अंकों की होगी.

SSC GD Constable Admit Card 2022 ऐसे करें डाउनलोड:

SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं.

होमपेज पर उस लिंक पर क्लिक करें, जहां SSC GD Constable Admit Card 2022 लिखा हो.

आवश्यक विवरण दर्ज करें.

आपका SSC GD Constable Admit Card 2022 स्क्रीन पर दिखाई देगा.

SSC GD Constable Admit Card 2022 डाउनलोड करें और इसे सेव करें.

Next Story