भारत

एसएसबी जॉब अलर्ट: जीडीएमओ सहित 35 पदों पर वैकेंसी, इंटरव्यू के जरिए होगी सीधी भर्ती

jantaserishta.com
1 May 2026 3:20 PM IST
एसएसबी जॉब अलर्ट: जीडीएमओ सहित 35 पदों पर वैकेंसी, इंटरव्यू के जरिए होगी सीधी भर्ती
x
नई दिल्ली: मेडिकल क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने संविदा के आधार पर जीडीएमओ और अलग-अलग विभागों में विशेषज्ञ डॉक्टर के कुल 35 पदों पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं।
एसएसबी ने जिन 35 पदों पर वैकेंसी निकाली है, उनमें चिकित्सा विशेषज्ञ के 3, सामान्य शल्य चिकित्सा विशेषज्ञ के 3, प्रसूति एवं स्त्रीरोग विशेषज्ञ के 2, नेत्र रोग विशेषज्ञ के 3, रेडियोलॉजिस्ट विशेषज्ञ के 2, पैथोलॉजिस्ट विशेषज्ञ के 1, एनेस्थीसिया विशेषज्ञ के एक और जनरल ड्यूटी मेडिकल ऑफिसर (जीडीएमओ) के 20 पद शामिल हैं।
इन पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन वॉक-इन इंटरव्यू, चिकित्सा परीक्षण, और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी विशेषज्ञ डॉक्टर पद के लिए 85,000 रुपए और जीडीएमओ पद के लिए 75,000 रुपए प्रति माह होगी।
इंटरव्यू में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित पद अनुसार एमबीबीएस या संबंधित विशेषज्ञता में पोस्ट-ग्रेजुएशन डिग्री/डिप्लोमा होनी चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास अन्य निर्धारित पात्रता और तय सालों का अनुभव होना भी अनिवार्य है।
उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 70 वर्ष तय की गई है। वहीं, वॉक-इन इंटरव्यू का आयोजन 25 मई को सुबह 10.00 बजे से 'फ्रंटियर मुख्यालय एसएसबी, सिलीगुड़ी, पीओ- सुश्रता नगर, रानीडांगा' पते पर, 28 मई को 'फ्रंटियर मुख्यालय एसएसबी, गुवाहाटी, रिसर्च गेट, जया नगर, खानापारा' पते पर, 1 जून को 'फ्रंटियर मुख्यालय एसएसबी, लखनऊ, टीसी/35, संकल्प भवन, वी-2, विभूति खंड, गोमती नगर' पते पर, और 4 जून को 'फ्रंटियर मुख्यालय एसएसबी, पटना, तीसरी मंजिल, कर्पूरी ठाकुर सदन, दीघा-आशियाना रोड' पते पर आयोजित किए जाएंगे।
ऐसे में जो उम्मीदवार इंटरव्यू में शामिल होने वाले हैं, उन्हें केंद्र पर समय से पहुंचने के अलावा अपने साथ मांगे गए सभी संबंधित डॉक्यूमेंट्स को साथ ले जाने की सलाह दी जाती है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story