भारत

लूटपाट का विरोध: SSB जवान की गोली मारकर हत्या, बीमार मां को देखने छुट्टी लेकर आए थे घर

jantaserishta.com
7 Sept 2023 11:26 AM IST
लूटपाट का विरोध: SSB जवान की गोली मारकर हत्या, बीमार मां को देखने छुट्टी लेकर आए थे घर
x
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि एसएसबी जवान की हत्या के मामले में त्वरित करवाई करते हुए घटना में संलिप्त एक अपराधी को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा शेष के विरुद्ध छापामारी जारी है।
मोतिहारी: बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के चिरैया थाना क्षेत्र में अज्ञात अपराधियों ने लूटपाट के दौरान विरोध करने पर सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के एक जवान की गोली मारकर हत्या कर दी। एसएसबी का जवान मां की तबियत खराब होने के बाद छुट्टी लेकर घर आया था।
पुलिस के मुताबिक, घोड़ासहन के बगहा गांव के रहने वाले एसएसबी का जवान धर्मेंद्र कुमार मधुबनी के राजनगर में नियुक्त थे। वे गुरुवार को अपने भाई से साथ माँ का इलाज कराकर बाइक से वापस घर लौट रहे थे, तभी चिरैया थाना क्षेत्र के नया टोला के पास अज्ञात बदमाशों ने इनको घेरकर लूटपाट करने की कोशिश की। बताया जाता है कि विरोध करने पर अपराधियों ने जवान को गोली मार दी। उसके बाद वह वहीं गिर गए। इलाज के लिए इन्हें मोतिहारी निजी नर्सिंग होम ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्र सहित थाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि एसएसबी जवान की हत्या के मामले में त्वरित करवाई करते हुए घटना में संलिप्त एक अपराधी को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा शेष के विरुद्ध छापामारी जारी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story