
x
सुरक्षा कैंप में हड़कंप मच गया.
चतरा: झारखंड के चतरा जिले में एक एसएसबी जवान ने कथित तौर पर सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली, जिससे मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद सुरक्षा कैंप में हड़कंप मच गया। फिलहाल आत्महत्या के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल पाया है।
जानकारी के अनुसार, यह घटना चतरा जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र के शिला ओपी पिकेट की है। यहां एसएसबी की 35वीं बटालियन में जवान की तैनाती थी। बीती रात करीब 10 बजे जवान ने अपनी ही सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली। मृतक जवान की पहचान देवघर जिले के महतोडीह गांव निवासी प्रह्लाद कुमार सिंह के रूप में की गई है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रात के सन्नाटे में अचानक गोली चलने की आवाज आई, जिसके बाद साथी जवान मौके पर पहुंचे तो प्रह्लाद खून से लथपथ पड़े थे। घटना की गंभीरता को देखते हुए चतरा एसपी और एसएसबी कमांडेंट देर रात ही मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चतरा सदर अस्पताल भेज दिया।
जवान प्रह्लाद सिंह का शव बुधवार सुबह सदर अस्पताल लाया गया, जिसके बाद अस्पताल परिसर में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। प्रह्लाद के भाई रोहित सिंह ने बताया कि हम लोगों को बटालियन से फोन आया कि भाई को गोली लग गई, जिसके बाद हम लोग चतरा पहुंचे। उन्होंने कहा कि अपने भाई से मंगलवार शाम में बात हुई, जिसमें ऐसी कोई बात नहीं थी।
उन्होंने आगे बताया कि प्रह्लाद सिंह एक महीने पहले ही छुट्टी से वापस ड्यूटी पर लौटे थे। घटना के दिन शाम करीब 5 बजे उनकी आखिरी बार बात हुई थी, जिसमें उन्होंने बताया था कि वे क्रिकेट खेलने जा रहे हैं और इसके बाद प्रार्थना सभा में शामिल होंगे।
परिजनों के अनुसार, प्रह्लाद सिंह की नौकरी वर्ष 2017 में लगी थी और 2018 में उनकी शादी हुई थी। उनके पीछे एक छोटी बच्ची है। फिलहाल, पुलिस और विभाग की ओर से आपसी कलह या मानसिक तनाव जैसे हर पहलू की जांच की जा रही है।
Tagsएसएसबी जवान ने सर्विस राइफल से खुद को मारी गोलीएसएसबी जवानSSB jawan shot himself with service rifleSSB jawan
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





