
x
श्रीनगर (आईएएनएस)| श्रीनगर में बुधवार को तापमान शून्य से 4.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो इस मौसम की अब तक की सबसे ठंडी रात रही। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, श्रीनगर में बुधवार को न्यूनतम तापमान माइनस 4.2 के साथ इस सीजन की अब तक की सबसे सर्द रात दर्ज की गई। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में अगले 24 घंटों के दौरान ठंड, शुष्क मौसम जारी रहने की संभावना है।
श्रीनगर में न्यूनतम तापमान माइनस 4.2, पहलगाम में माइनस 6.2 और गुलमर्ग में माइनस 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
लद्दाख क्षेत्र में कारगिल में न्यूनतम तापमान माइनस 12.1 और लेह में माइनस 11.8 रहा।
जम्मू में 6.3, कटरा में 6.8, बटोटे में 1.2, बनिहाल में माइनस 2 और भद्रवाह में माइनस 0.6 न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





