भारत

श्रीनगर-लेह राजमार्ग 66 दिनों के बाद यातायात के लिए खुला

jantaserishta.com
16 March 2023 4:36 PM IST
श्रीनगर-लेह राजमार्ग 66 दिनों के बाद यातायात के लिए खुला
x

DEMO PIC 

श्रीनगर (आईएएनएस)| लद्दाख क्षेत्र को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ने वाला 434 किलोमीटर लंबा श्रीनगर-लेह राजमार्ग गुरुवार को यातायात के लिए खोल दिया गया। कश्मीर को ठंडे रेगिस्तानी लद्दाख क्षेत्र से अलग करने वाले जोजिला र्दे पर 66 दिनों तक बंद रहने के बाद पहली बार यातायात के लिए खोल दिया गया है।
इस साल छह जनवरी को भारी बर्फबारी के कारण राजमार्ग को बंद करना पड़ा था।
लद्दाख क्षेत्र में आवश्यक वस्तुओं को ले जाने वाले वाहनों के पहले काफिले को सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल राजीव चौधरी ने दो परियोजनाओं के मुख्य अभियंताओं की उपस्थिति में झंडी दिखाकर रवाना किया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story