भारत
पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र में पहुंची इंडिगो की फ्लाइट, फिर...
jantaserishta.com
26 Jun 2023 12:26 PM IST

x
फाइल फोटो
तुरंत दोनों देशों के संबंधित अधिकारियों को सूचित किया था।
नई दिल्ली: खराब मौसम के चलते श्रीनगर-जम्मू इंडिगो की एक उड़ान क्षण भर के लिए पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र में प्रवेश कर गई। एयरलाइन की तरफ से बयान में बताया गया कि श्रीनगर-जम्मू इंडिगो उड़ान 6ई-2124 का खराब मौसम के चलते रास्ता बदलना पड़ा। ऐसा करना जरुरी हो गया था। मगर, बाद में उड़ान को उसकी सही दिशा अमृतसर के लिए डायवर्ट किया गया।
एयरलाइन के एक अधिकारी ने कहा, "उड़ान के पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र में प्रवेश करने से पहले, एयरलाइन ने तुरंत दोनों देशों के संबंधित अधिकारियों को सूचित किया था। नतीजतन, जम्मू और लाहौर एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) केंद्रों ने उड़ान के सुचारू डायवर्जन का रास्ता साफ किया। अधिकारी ने कहा, "मौसम संबंधी बदलाव के बावजूद विमान में सवार यात्री अपने गंतव्य पर सुरक्षित पहुंच गए हैं।"
Tagsश्रीनगर-जम्मू इंडिगो उड़ानइंडिगोपाकिस्तानखराब मौसमsrinagar-jam indigo flightindigopakistanbad weather
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





