
न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान
भागलपुर: बिहार के चर्चित सृजन घोटाला में केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई की है। को-ऑपरेटिव बैंक बांका के पूर्व असिस्टेंट ब्रांच मैनेजर अशोक कुमार गुप्ता को सीबीआई ने गुरुवार सुबह उनके आवास से गिरफ्तार किया। पांच अधिकारियों की सीबीआई टीम सुबह करीब 6.30 बजे गुप्ता के गुड़हट्टा स्थित आवास पर पहुंची और गिरफ्तारी वारंट दिखाते हुए अरेस्ट कर लिया। गिरफ्तारी के समय 66 वर्षीय अशोक गुप्ता ने खुद को बीमार बताया। इसके बाद करीब 11.30 बजे सीबीआई उन्हें लेकर सदर अस्पताल आई और उनका मेडिकल चेकअप कराया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





