
x
नई दिल्ली: श्रीलंका की प्रधानमंत्री हरिनी अमरसूर्या दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर गुरुवार को भारत आएंगी। हरिनी अमरसूर्या का यह पहला आधिकारिक दौरा है। विदेश मंत्रालय (एमईए) ने बुधवार को इसकी जानकारी दी है।
विदेश मंत्रालय के अनुसार, पदभार ग्रहण करने के बाद यह उनकी पहली भारत यात्रा होगी। अमरसूर्या 16 से 18 अक्टूबर तक भारत में रहेंगी। इस दौरान वह वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं से मिलकर प्रमुख द्विपक्षीय मुद्दों और विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग को मजबूत करने के अवसरों पर चर्चा करेंगी।
अपनी यात्रा के दौरान, श्रीलंकाई प्रधानमंत्री नई दिल्ली में एनडीटीवी और चिंतन रिसर्च फाउंडेशन द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित 'एनडीटीवी वर्ल्ड समिट' में मुख्य भाषण देंगी। बता दें कि प्रधानमंत्री अमरसूर्या श्रीलंका में शिक्षा विभाग की भी जिम्मेदारी संभाल रही हैं। वह शिक्षा, नवाचार और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में सहयोग की संभावनाओं पर विचार-विमर्श के लिए भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) दिल्ली और नीति आयोग का दौरा करेंगी।
दिल्ली विश्वविद्यालय के हिंदू कॉलेज की प्रतिष्ठित पूर्व छात्रा होने के नाते, वह अपने संस्थान का भी दौरा करेंगी। कॉलेज के कार्यक्रम के अनुसार, दिन के कार्यक्रम दोपहर 12 बजे 16 एनसीसी कैडेटों द्वारा औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर के साथ शुरू होंगे। कॉलेज के लॉन में वह प्रतीकात्मक वृक्षारोपण कार्यक्रम में शामिल होंगी। फिर ऑडिटोरियम में स्टूडेंट्स उनके लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत प्रस्तुति देंगे।
इसके अलावा, श्रीलंकाई नेता दोनों देशों के बीच व्यापार और वाणिज्यिक संबंधों को मजबूत करने के उद्देश्य से एक व्यापारिक कार्यक्रम में भाग लेंगी। विदेश मंत्रालय ने कहा, "यह यात्रा भारत और श्रीलंका के बीच नियमित उच्च-स्तरीय आदान-प्रदान की परंपरा को आगे बढ़ाती है और गहरी एवं बहुआयामी द्विपक्षीय साझेदारी को आगे बढ़ाती है। यह भारत के 'महासागर विजन' और 'पड़ोसी पहले' नीति से प्रेरित होकर मित्रता के बंधन को और मजबूत करेगी।"
Tagsश्रीलंका की प्रधानमंत्री हरिनी की पहली भारत यात्राश्रीलंका प्रधानमंत्रीहरिनी अमरसूर्याSri Lankan Prime Minister Harini's first visit to IndiaSri Lankan Prime MinisterHarini Amarasuriya
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





