भारत
श्रीलंका के राष्ट्रपति ने वेसाक दिवस पर 988 कैदियों को किया रिहा
jantaserishta.com
5 May 2023 3:59 PM IST

x
कोलंबो (आईएएनएस)| श्रीलंका बौद्धों के सबसे महत्वपूर्ण धार्मिक आयोजन वेसाक दिवस के अवसर पर शुक्रवार को राष्ट्रपति की क्षमादान पर 988 कैदियों को रिहा करेगा। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, जेल विभाग के आयुक्त और प्रवक्ता चंदना एकनायके ने मीडिया को बताया कि राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे ने देश के संविधान के अनुच्छेद 34 के तहत मिली शक्तियों के तहत माफी दी है। एकनायके ने कहा कि यह माफी कई नियमों और शर्तों के आधार पर दी गई है।
श्रीलंका आमतौर पर स्वतंत्रता दिवस पर और प्रमुख धार्मिक आयोजनों के दौरान कैदियों को क्षमा करता है। एकनायके ने कहा कि ये क्षमादान हत्या, ड्रग्स के गंभीर अपराध, बलात्कार और डकैती के दोषी लोगों पर लागू नहीं होता है।
वेसाक, या बुद्ध जयंती, पारंपरिक रूप से दक्षिण एशिया और दक्षिण पूर्व एशिया में बौद्धों द्वारा मनाया जाने वाला अवकाश है। त्योहार गौतम बुद्ध के जन्म, ज्ञान और मृत्यु का स्मरण कराता है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





