भारत
श्रीलंकाई समुद्री लुटेरों का मछुआरों पर हमला, एक गंभीर रूप से घायल
jantaserishta.com
6 Oct 2025 10:14 AM IST

x
चेन्नई: तमिलनाडु के नागपट्टिनम जिले के नाम्बियार नगर मछुआरा गांव के 11 मछुआरों पर श्रीलंकाई समुद्री लुटेरों ने हमला कर दिया। यह चौंकाने वाली घटना उस वक्त हुई जब मछुआरे रोज की तरह अपनी नाव से समुद्र में मछली पकड़ने गए थे।
हमले का शिकार बने मछुआरों की पहचान ससी कुमार, उदयशंकर, शिवशंकर, किरुबा, कमलेश, विग्नेश, विमल, सुब्रमण्यम, तिरुमुरुगन, मुरुगन और अरुण के रूप में हुई है। हमलावरों ने मछुआरों पर धारदार दरांती, लोहे की रॉड और लकड़ी के डंडों से हमला किया। इस हमले में मछुआरों को गंभीर चोटें आई हैं। सबसे ज्यादा घायल हुए शिवशंकर को बाएं हाथ में गहरी चोट आई और उन्हें गंभीर हालत में तंजावुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बाकी के 10 मछुआरों का इलाज नागपट्टिनम के स्थानीय अस्पताल में चल रहा है। लुटेरों ने न केवल हमला किया, बल्कि नाव का इंजन, जीपीएस डिवाइस, वॉकी-टॉकी, मछली पकड़ने के महंगे जाल और समुद्र से पकड़ी गई मछलियों को भी लूट लिया।
बताया जा रहा है कि ये समुद्री लुटेरे श्रीलंका की ओर से आए थे। मछुआरे जब समुद्र में मछली पकड़ रहे थे, तभी लुटेरे अचानक उनकी नाव के पास पहुंचे और हमला शुरू कर दिया। हमले के बाद नाव पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और मछुआरों को तट तक लौटने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
यह पहली बार नहीं है जब तमिलनाडु के मछुआरों को श्रीलंकाई समुद्री लुटेरों का शिकार होना पड़ा है। इससे पहले भी ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं। पिछले साल फरवरी और अप्रैल के महीने में भी श्रीलंकाई समुद्री डाकुओं ने तमिलनाडु के नागापट्टिनम के मछुआरों पर हमला किया था और उन्हें घटल कर उनका सामान लूट ले गए थे।
स्थानीय मछुआरा संघों और ग्रामीणों ने इस घटना की कड़ी निंदा की है और राज्य एवं केंद्र सरकार से अपील की है कि मछुआरों की सुरक्षा के लिए तुरंत कड़े कदम उठाए जाएं और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
Tagsश्रीलंकाई समुद्री लुटेरोंतमिलनाडुमछुआरों पर हमलाSri Lankan pirates attack Tamil Nadu fishermenfishermen
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





