श्रीलंका की नौसेना ने 23 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया

DEMO PIC
नई दिल्ली: श्रीलंकाई नौसेना (Sri Lankan Marines) ने देश के जलक्षेत्र में अवैध रूप से मछली पकड़ने के आरोप में 23 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर उनकी दो नौकाएं जब्त कर लीं. बृहस्पतिवार को जारी एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई है. नौसेना ने उत्तरी प्रांत में पॉइंट पेद्रो क्षेत्र के वेट्टीलैकनी तट पर मछुआरों को गिरफ्तार किया. नौसेना ने एक बयान में कहा, 'श्रीलंकाई जलक्षेत्र में विदेशी मछुआरों द्वारा अवैध रूप से मछली पकड़े जाने से स्थानीय मछुआरा समुदाय पर पड़ने वाले प्रभाव और श्रीलंका के मत्स्य संसाधनों की निरंतरता को ध्यान में रखते हुए, नौसेना नियमित गश्त के साथ-साथ इन गतिविधियों को रोकने के लिए अभियान चला रही है.'
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





