भारत

श्रीलंकाई नौसेना ने सात भारतीय मछुआरों को किया गिरफ्तार

jantaserishta.com
10 March 2024 11:45 AM IST
श्रीलंकाई नौसेना ने सात भारतीय मछुआरों को किया गिरफ्तार
x

सांकेतिक तस्वीर

चेन्नई: प्रदेश के पुदुक्कोट्टई जिले के सात मछुआरों को रविवार तड़के श्रीलंकाई नौसेना ने गिरफ्तार कर लिया। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, उन्हें अंतर्राष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा (आईएमबीएल) पार करने के बाद श्रीलंकाई जल क्षेत्र में घुसपैठ करने के आरोप में नेदुनथीवु में गिरफ्तार किया गया।
मछुआरे शनिवार सुबह जेगथापट्टिनम बंदरगाह से दो मशीनीकृत नावों से मछली पकड़ने के लिए समुद्र में गए थे। तमिलनाडु के तटीय पुलिस अधिकारियों ने आईएएनएस को बताया कि मछुआरों को उनकी नौकाओं के साथ कांकेसंतुरई नौसेना अड्डे पर ले जाया गया है। गिरफ्तार मछुआरों की पहचान एस. कलियाप्पन (53), पी. अकिलन (18), पी. कोडी मारी (65), एस. शेख अब्दुल्ला (35), के. थंगराज (54), ए. जयारमन (40) और एस. सरवनन (24) के रूप में की गई है।
तमिलनाडु मछुआरा कल्याण संघ के महासचिव एम.आर. मरियप्पन ने आईएएनएस से कहा, "हमारे संकटों का कोई अंत नहीं दिख रहा है। मछुआरे समुद्र में जाने में सक्षम नहीं हैं। हम राज्य व केंद्र सरकार से आग्रह करते हैं कि वे यह सुनिश्चित करें कि मछुआरे समुद्र में शांति से मछली पकड़ सके।''
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story