भारत
श्रीलंकाई नौसेना ने 9 भारतीय मछुआरों को किया गिरफ्तार
jantaserishta.com
14 Sept 2023 1:52 PM IST

x
चेन्नई: तमिलनाडु के पुदुक्कोट्टई के नौ मछुआरों को श्रीलंकाई नौसेना ने अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा (आईएमबीएल) पार कर अंतरराष्ट्रीय जल सीमा में घुसपैठ करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। यह घटना बुधवार रात को तब हुई, जब मछुआरे पुदुक्कोट्टई जिले के कोट्टईपट्टिनम और जगदीपत्तनम से दो मशीनीकृत नावों में मछली पकड़ने के लिए समुद्र में गए थे।
तटीय सुरक्षा समूह (सीएसजी) के सूत्रों ने आईएएनएस को बताया कि 13 सितंबर को चार मछुआरे, एन. अरुण (35), जी. मरुधु (42), के. सुंदरम (35) और एस. सेल्वराज (38) कोट्टईपट्टिनम से एक मशीनीकृत नाव पर मछली पकड़ने गए थे। वे 'नींदनथीवु' में मछली पकड़ रहे थे, उसी दौरान श्रीलंकाई नौसेना ने उन्हें हिरासत में ले लिया, जो पूछताछ के लिए श्रीलंका में कांकेसंथुराई नौसेना बेस पर ले गई।
13 सितंबर की सुबह पुदुकोट्टई जिले में जेगथापट्टिनम में पांच मछुआरों का एक अन्य समूह, आर. केसवन (35), आर. कुमार (38), आर. गुना (20), मुरुगेसन (45) और के. मुथु (43) मछली पकड़ने गया था। उन्हें भी नींदनथीवू से श्रीलंकाई नौसेना ने हिरासत में ले लिया और पूछताछ के लिए कांकेसंथुराई नौसेना बेस ले जाया गया। मछुआरों को तो कुछ दिनों की कैद के बाद जमानत मिल जाती है, लेकिन उनकी महंगी मशीनीकृत नावें नौसेना द्वारा जब्त कर ली जाती हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





