भारत

कन्याकुमारी के पास श्रीलंकाई नाव जब्त, पांच लोग हिरासत में

jantaserishta.com
23 May 2023 2:51 PM IST
कन्याकुमारी के पास श्रीलंकाई नाव जब्त, पांच लोग हिरासत में
x
चेन्नई (आईएएनएस)| भारतीय तट रक्षक (आईसीजी) ने कन्याकुमारी के पास भारतीय समुद्री सीमा रेखा (आईएमबीएल) पार करने पर श्रीलंकाई नाव को जब्त किया है और उसमें सवार पांच सदस्यों को हिरासत में लिया है। एक आईसीजी नाव 'वज्र' ने भारतीय क्षेत्र में मछली पकड़ने सोमवार देर रात आई श्रीलंकाई नाव 'अमूल पुथा' को जब्त किया है।
नाव को मंगलवार को थारुविलकम समुद्री पुलिस थाने लाया जाएगा और समुद्री पुलिस को सौंप दिया जाएगा।
हाल के महीनों में, श्रीलंकाई नौसेना ने तमिलनाडु के कई मछुआरों को हिरासत में लिया था और उनकी नाव को जब्त कर लिया था।
तमिलनाडु के रामनाथपुरम के एक मछुआरे ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, श्रीलंका के मछुआरे हमारी समुद्री सीमा रेखा पार करते हैं और अगर हम उनकी सीमा पार करते हैं तो वो हमें पीटते हैं और हमारी नाव जब्त कर लेते हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story