भारत

श्रीलंका नेवी ने तमिलनाडु के 3 मछुआरों को किया गिरफ्तार

jantaserishta.com
20 Oct 2022 5:23 PM IST
श्रीलंका नेवी ने तमिलनाडु के 3 मछुआरों को किया गिरफ्तार
x
चेन्नई (आईएएनएस)| श्रीलंकाई नौसेना ने तमिलनाडु के पुदुक्कोट्टई जिले के तीन मछुआरों को द्वीप देश के जल क्षेत्र में अवैध रूप से मछली मारने के आरोप में गिरफ्तार किया है। सूत्रों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। तटीय सुरक्षा समूह के सूत्रों ने बताया कि एन. अरुल (36) के. अय्यप्पन (30) और एस. सुंदरम (26), तटीय गांव कोट्टईपट्टिनम के निवासी हैं। बुधवार की सुबह समुद्र के लिए रवाना हुए और उन्होंने नेदुन्थीवु द्वीप के पास अपना जाल डाला था, जब उन्हें बाद में देर रात गिरफ्तार किया गया।
उनकी गिरफ्तारी के बाद, तीन मछुआरों को उनकी नाव के साथ कांकेसंथुराई नौसैनिक अड्डे पर ले जाया गया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story