
नई दिल्ली: श्रीलंकाई नौसेना (Srilankan Navy) ने उसके जलक्षेत्र में मछली पकड़ने के आरोप में तमिलनाडु (Tamilnadu) के 12 मछुआरों को गिरफ्तार किया है. मत्स्य पालन विभाग के एक अधिकारी ने यहां रविवार को बताया कि एक नौका भी जब्त की गयी है. उन्होंने बताया कि मछुआरे (Fishermen) शनिवार को कच्चातीवू के समीप मछली पकड़ रहे थे तभी श्रीलंकाई नौसैनिकों ने उन्हें पकड़ लिया.रामनाथपुरम के सांसद के. नवास कानी ने मामले को विदेश मंत्रालय के समक्ष उठाया है. यह 29 मार्च के बाद से तीसरी घटना है जब श्रीलंका की नौसेना ने समुद्री सीमा के कथित उल्लंघन के लिए भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है. मंगलवार और बृहस्पतिवार को कुल सात मछुआरों को पकड़ा गया था. मछुआरों की दो नौकाओं को भी जब्त किया गया है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





