भारत

आईएसआई व सिख्स फॉर जस्टिस के लिए जासूसी करने वाला चंडीगढ़ में गिरफ्तार

jantaserishta.com
15 Dec 2022 4:25 PM IST
आईएसआई व सिख्स फॉर जस्टिस के लिए जासूसी करने वाला चंडीगढ़ में गिरफ्तार
x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| लंबे समय से 'सिख फॉर जस्टिस' और पाकिस्तान की एजेंसी आईएसआई के लिए काम कर रहे एक जासूस को पंजाब पुलिस ने चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया। सूत्रों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) गुरचरण सिंह और इंस्पेक्टर मनप्रीत सिंह के नेतृत्व में ऑपरेशन सेल की एक टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया। उसकी पहचान 40 वर्षीय त्रिपेंदर सिंह के रूप में हुई, जो लंबे समय से चंडीगढ़ के सेक्टर 40 में रह रहा था।
आरोपी कई सालों से इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (आईएसआई) और सिख फॉर जस्टिस को सूचनाएं भेज रहा था। उसने पंजाब और भारत के अन्य भागों के महत्वपूर्ण स्थानों के बारे में जानकारी भेजी। उसने सरकारी भवनों समेत महत्वपूर्ण जगहों के फोटो और नक्शे भी भेजे।
एक सूत्र ने कहा, उसने पंजाब पुलिस की बिल्डिंग और वरिष्ठ अधिकारियों के कार्यालयों के वीडियो भी आईएसआई संचालकों को भेजे। आईएसआई इसके बदले उसे अच्छी कीमत देती थी।
आरोपी अदालत के समक्ष पेश किया गया, जिसने उसे चार दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया। उसके पास से दो मोबाइल फोन बरामद हुए हैं. मोबाइल फोन में पाकिस्तानी फोन नंबर हैं।
सूत्र ने कहा, वह आईएसआई के एक मेजर और सिख फॉर जस्टिस के सदस्य परमजीत पम्मा के संपर्क में था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story