भारत

वीआईपी मूवमेंट: एसपी का सुरक्षा आदेश विवादों में, सिखों और मुस्लिमों को आतंकी संगठन बताया

jantaserishta.com
9 Dec 2021 4:26 PM IST
वीआईपी मूवमेंट: एसपी का सुरक्षा आदेश विवादों में, सिखों और मुस्लिमों को आतंकी संगठन बताया
x

भोपाल: मध्य प्रदेश के कटनी में वीआईपी मूवमेंट को लेकर एक सुरक्षा सर्कुलर विवादों में आ गया है। कटनी के एसपी सुनील जैन की ओर से जारी सर्कुलर में कहा गया है कि 'सिखों, मुसलमानों, जेकेएलएफ, उल्फा, सिमी और लिट्टे के आतंकवादियों पर कड़ी निगरानी रखें।' सर्कुलर के सामने आने के बाद सएपी सुनील जैन विवादों में आ गए हैं।

मध्यप्रदेश के कटनी में पुलिस अधीक्षक सुनील जैन की ओर से जारी किया गया सुरक्षा सर्कुलर विवादों में आ गया है। इस सर्कुलर पर कटनी के एसपी के दस्तखत हैं। इस सर्कुलर के सामने आने के बाद कटनी के एसपी सुनील जैन ने बचाव में कहा है कि यह लिपिकीय भूल है। संबंधित क्लर्क को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
सर्कुलर में लिखा गया है, "सिखों, मुसलमानों, जेकेएलएफ, उल्फा, सिमी और लिट्टे आतंकवादियों पर कड़ी निगरानी रखें।" मामले में कटनी के एसपी सुनील जैन ने सफाई दी है।
उन्होंने कहा कि कलर्क के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा, "क्लर्क के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। मैं इस त्रुटि पर खेद व्यक्त करता हूं। हमारा किसी समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का कोई इरादा नहीं था।"


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story