भारत
IPS Transfer: बिहार में कई जिले के एसपी बदले गए, गृह विभाग की अधिसूचना जारी
jantaserishta.com
6 March 2024 2:59 PM IST

x
बिहार में कई जिले के एसपी बदले गए, गृह विभाग की अधिसूचना जारी
कई भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारियों का तबादला किया गया है।
पटना: लोकसभा चुनाव के पहले बुधवार को बिहार में कई भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारियों का तबादला किया गया है। खगड़िया, वैशाली, किशनगंज और अरवल में नये पुलिस अधीक्षक की तैनाती की गई है।
बिहार सरकार के गृह विभाग की अधिसूचना के मुताबिक, गृह रक्षा वाहिनी के समादेष्टा चंदन कुशवाहा को खगड़िया का एसपी बनाया गया है। इसी तरह विशेष सशस्त्र पुलिस के सहायक पुलिस महानिरीक्षक हरकिशोर राय को वैशाली का एसपी, अपर निदेशक सह सहायक, राज्य अग्निशमन पदाधिकारी राजेंद्र कुमार भील को अरवल एसपी बनाया गया।
किशनगंज के एसपी डॉ. इऩामुलहक मेंगनू को पटना में गृह रक्षा वाहिनी का समादेष्टा बनाया गया है। वैशाली के एसपी कार्तिकेय के. शर्मा को सहायक पुलिस महानिरीक्षक, विशेष सशस्त्र पुलिस बनाया गया है।
अरवल के एसपी विद्यासागर शर्मा को अगले आदेश तक अपर निदेशक सह सहायक, राज्य अग्निशमन पदाधिकारी तथा खगड़िया के एसपी सागर कुमार को किशनगंज का एसपी और अपराध अनुसंधान विभाग की सहायक पुलिस अधीक्षक काम्या मिश्रा को दरभंगा (ग्रामीण) का एसपी बनाया गया है।
Tagsलोकसभा चुनावलोकसभा चुनाव 2024बिहारबिहार न्यूज़बिहार पुलिसएसपीLok Sabha ElectionsLok Sabha Elections 2024BiharBihar NewsBihar PoliceSP
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





