भारत

छाया होली का खुमार: एसपी का डांस वीडियो जमकर हो रहा वायरल, कई पुलिस अधिकारी रहे मौजूद

jantaserishta.com
27 March 2024 4:11 PM IST
छाया होली का खुमार: एसपी का डांस वीडियो जमकर हो रहा वायरल, कई पुलिस अधिकारी रहे मौजूद
x
देखें वीडियो.
अलवर: सोशल मीडिया पर राजस्थान के अलवर के एसपी आनंद शर्मा का एक वीडियो जमकर शेयर किया जा रहा है। वीडियो में वह 'बलम पिचकारी' गाने पर ठुमका लगाते हुए दिख रहे हैं। वीडियो होली के दिन का है। दरअसल, अलवर के पुलिसकर्मी, थाना प्रभारी और क्षेत्राधिकारी होली के दिन पुलिस लाइन पहुंचे। सभी ने एसपी आनंद शर्मा को होली की बधाई दी और उन्हें अबीर-गुलाल लगाया। इसी दौरान पुलिसकर्मियों के कहने पर एसपी आनंद शर्मा ने डीजे की धुन पर डांस किया। उनके डांस स्टेप की खूब तारीफ की जा रही है।
एसपी आनंद शर्मा ने 'बलम पिचकारी' गाने पर डांस किया। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि आनंद शर्मा के चारों तरफ कई पुलिसकर्मी मौजूद हैं। उनके डांस स्टेप पर सभी तालियां बजा रहे हैं। डांस के बाद एसपी शर्मा ने सभी पुलिसकर्मियों को खूब मन से काम करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि जब भी मन उदास हो तब जमकर मस्ती किया करें, इससे शारीरिक और मानसिक संतुलन बना रहता है। साथ ही मन भी खुश रहता है।
स्थानीय लोगों का कहना है एसपी आनंद शर्मा का डांस उनके विनम्र व्यवहार और बेहतर पुलिसिंग की तरह ही जबरदस्त है। जिस तरह से वह बदमाशों में खौफ पैदा करते हैं उसी तरह से आमजन और स्टाफ के साथ विनम्र भाव भी रखते है। होली के बाद पुलिस की होली अगले दिन मनाई जाती है। जिसमे पुलिसकर्मी दोपहर तक स्टाफ के साथ होली खेलते हैं। अलवर सहित खैरथल भिवाड़ी पुलिस लाइन व थानों में पुलिसकर्मियों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी।
इस दौरान अलवर के अधिकारी भी एसपी आनंद शर्मा को बधाई देने पुलिस लाइन पहुंचे थे। अलवर एसपी के साथ पूरे स्टाफ ने भी जमकर मस्ती की और हरियाणवी व हिंदी फिल्मी गानों पर खूब डांस किया। अलवर एसपी आनंद शर्मा का डांस सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। लोग उनके डांस स्टेप और जिंदादिली की खूब तारीफ कर रहे हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story