
x
सांकेतिक तस्वीर
मचा हड़कंप.
बरेली: उत्तर प्रदेश के बरेली में जंक्शन पर टेम्पो और ऑटो खड़े करने वालो से अभी भी गुंडा टैक्स वसूला जा रहा था. पुलिस अधिकारियों को जब इसकी भनक लगी तो सवारी बनकर खुद एसपी सिटी ऑटो में बैठकर मौके पर पहुंचे और गुंडा टैक्स वसूलने वालों को गिरफ्तार कर लिया. जब तक लोग समझ पाए तब तक इस खेल का भंडाफोड़ हो गया.
बताया जा रहा है कि पुलिस अधिकारियों को हेल्पलाइन पर एक गोपनीय सूचना प्राप्त हुई सूचना प्राप्त करने के बाद एसपी सिटी मानुष पारीक ने देर रात एक ऑटो में सवार होकर सवारी बनकर सड़कों पर निकले और रेलवे जंक्शन पहुंच कर देखा कि वहां पर कुछ लोग अवैध रूप से गुंडा टैक्स वसूल रहे थे, रसीद काट रहे थे और जो टैक्स नहीं दे रहा था उसके साथ मारपीट कर रहे थे. जबकि प्रशासन की ओर से ऐसा कोई नियम नहीं बनाया गया था यह देखते ही मौके पर पहले से तैनात दो सिपाहियों ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया बाकी लोग मौके से फरार हो गए.
आरोपियों को पकड़ने के लिए पहले से ही मौके पर कुछ पुलिस के सिपाही तैनात थे. जैसे ही सादी वर्दी में सवारी बनाकर एसपी सिटी पहुंचे तो आरोपियों की पहचान हो गई और पुलिस ने मौके से दो लोगों के गिरफ्तार कर लिया. इसमें से एक आरोपी की पहचान बदायूं के रहने वाले युवक की बताई जा रही है तो दूसरा युवक बरेली के सिविल लाइन क्षेत्र का है. आरोपियों ने पुलिस को बताया है कि मौके से 5 लोग फरार हो गए हैं जिनकी गिरफ्तारी के लिए टीम लगा दी गई है.
बताया जा रहा है कि बरेली के रेलवे जंक्शन पर भीतर लंबे समय से यह गुंडा टैक्स वसूला जा रहा था इसके लिए बाकायदा टीम बनाई गई थी सवारी लेकर पहुंचने वाले ई रिक्शा और ऑटो वालों से पैसे वसूले जाते थे जो पैसे नहीं देता था उनका ऑटो वहां खड़ा होने नहीं दिया जाता था, सवारी नहीं बैठने दी जाती थी और उनके साथ मारपीट की जाती थी.
पुलिस को मौके से कई रसीद बुक भी बरामद हुई हैं. इन रसीद बुक को दिखाकर टैक्स के नाम पर ई रिक्शा चालकों और ऑटो वालों को परेशान किया जा रहा था. बताया जा रहा है जिस समय एसपी सिटी मानुष पारीक खुद सवारी बनकर ऑटो में बैठकर मौके पर पहुंचे तब गुंडा टैक्स वसूलने के लिए ऑटो वालों के साथ मारपीट हो रही थी.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





