भारत

'अफवाह फैलाना यह घोर फेक व गलत न्यूज...' , मायावती ने दी बड़ी जानकारी

jantaserishta.com
9 March 2024 11:26 AM IST
अफवाह फैलाना यह घोर फेक व गलत न्यूज... , मायावती ने दी बड़ी जानकारी
x

'अफवाह फैलाना यह घोर फेक व गलत न्यूज...' , मायावती ने दी बड़ी जानकारी

लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने एक बार फिर स्पष्ट कर दिया है कि उनकी पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव अकेले लड़ेगी. उन्होंने कहा कि बीएसपी देश में लोकसभा का आमचुनाव अकेले अपने बलबूते पर पूरी तैयारी और दमदारी के साथ लड़ रही है. उन्होंने तीसरा मोर्चा बनाने की अटकलों को अफवाह और घोर फर्जी खबर बताई है.
मायावती ने कहा, "खासकर यूपी में बीएसपी की काफी मजबूती के साथ अकेले चुनाव लड़ने के कारण विरोधी लोग काफी बैचेन लगते हैं. इसीलिए ये आए दिन किस्म-किस्म की अफवाहें फैलाकर लोगों को गुमराह करने का प्रयास करते रहते हैं. किन्तु बहुजन समाज के हित में बीएसपी का अकेले चुनाव लड़ने का फैसला अटल."
आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर बहुजन समाज पार्टी की चीफ मायावती पहले ही स्पष्ट कर चुकी हैं कि वह लोकसभा चुनाव में किसी भी दल के साथ गठबंधन नहीं करेंगी. अटकलें थीं कि कांग्रेस पार्टी मायावती को इंडिया गठबंधन में शामिल करने के लिए मना सकती है. हालांकि, उन्होंने एक बार फिर स्पष्ट कर दिया है कि उनकी पार्टी किसी के साथ मिलकर चुनाव नहीं लड़गी, बल्कि अपने दम पर तमाम सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी.
बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने एक बार फिर स्पष्ट कर दिया है कि उनकी पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव अकेले लड़ेगी. उन्होंने कहा कि बीएसपी देश में लोकसभा का आमचुनाव अकेले अपने बलबूते पर पूरी तैयारी और दमदारी के साथ लड़ रही है. उन्होंने तीसरा मोर्चा बनाने की अटकलों को अफवाह और घोर फर्जी खबर बताई है. बीते लोकसभा चुनाव में बीएसपी ने 22 फीसदी वोट हासिल की थी. पार्टी ने समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन में 38 सीटों पर चुनाव लड़ा था.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story