भारत

स्पोर्ट्स ट्रेनर ने खत्म की जिंदगी, सुसाइड नोट में लिखी ये बात

jantaserishta.com
1 March 2025 5:00 PM IST
स्पोर्ट्स ट्रेनर ने खत्म की जिंदगी, सुसाइड नोट में लिखी ये बात
x
मचा कोहराम.
जूनागढ़: गुजरात के जूनागढ़ के केशोद से आत्महत्या का मामला सामने आया है. जहां एक स्पोर्ट्स ट्रेनर ने फांसी लगा ली. सुसाइड के पीछे स्पोर्ट्स ट्रेनर ने एक नोट भी छोड़ा है. यह नोट उसने अपने भाई के नाम लिखा है. जिसमें लिखा है कि भाई इसके लिए कोई जिम्मेदार नहीं है. मैं थक गया हूं, इसलिए यह कर रहा हूं. ऐसे में किसी को परेशान मत करना.
जानकारी अनुसार स्पोर्ट्स ट्रेनर केशोद के बालागाम में कुश्ती और स्पोर्ट्स ट्रेनर के तौर पर काम करता था. जिसकी पहचान विशाल चावडाने के रूप में हुई है. जान देने से पहले विशाल ने अपने भाई के नाम एक नोट भी लिखा था. नोट में लिखा है कि मैं दुनिया से थक गया हूं, मुझे शांति चाहिए. भाई सॉरी, मुझे यह नौकरी नहीं करनी है. मुझे अब आगे जीने की इच्छा नहीं है. इसलिए यह कर रहा हूं. तेरे जैसा भाई किस्मत से ही मिलता है. मैं इस जन्म में तेरा ऋण नहीं चुका पाया. मेरी कोई भूल हो तो मुझे माफ कर देना. मैं किसी के लिए ऐसा नहीं कर रहा हूं, मेरे जाने के बाद किसी को परेशान मत करना. यह दुनिया मेरे लिए नहीं है और में बहुत थक गया हूं. मुझे शांति चाहिए इसलिए ऐसा कर रहा हूं. मैं किसी के लिए अपनी जान दे दूं ऐसा नहीं हूं. इसलिए मन में कुछ रखकर किसी को परेशान मत करना.
मैं जो कर रहा हूं वो अपनी इच्छा से कर रहा हूं. मुझे किसी से कोई परेशानी या शिकायत नहीं है. मैं कुछ समय से डिप्रेशन में था इसलिए अब थक गया हूं. फिलहाल मामले में केशोद पुलिस का कहना है कि जैसे ही घटना की जानकारी मिली तुरंत टीम वहां पहुंच गई. जिसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. सुसाइड वाली जगह से एक नोट भी मिला है. इस पूरे मामले में दुर्घटना का मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच की जा रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story