
x
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के ग्रामीण अंचलों में खेल सुविधाओं के निर्माण के लिए यूपी सरकार ने खेलो इंडिया योजना के अंतर्गत 6 हजार लाख रुपए से अधिक के 7 प्रस्ताव भारत सरकार को भेजने का निर्णय लिया है। इसके अंतर्गत प्रदेश के 5 जनपदों के 7 विकास खंडों में मिनी स्टेडियम और मल्टीपरपज हॉल के निर्माण का प्रस्ताव है।
अपर मुख्य सचिव, खेल एवं युवा कल्याण डॉ नवनीत सहगल की अध्यक्षता में आयोजित खेलो इंडिया योजना के अंतर्गत गठित राज्य स्तरीय निगरानी समिति की बैठक में 6238.46 लाख रुपये के सात प्रस्ताव भारत सरकार को भेजे जाने की सहमति प्रदान की गई। अपर मुख्य सचिव ने बताया कि खेलो इंडिया योजना के अंतर्गत प्रदेश के ग्रामीण अंचलों में मिनी स्टेडियम एवं मल्टीपरपज हॉल का निर्माण कराया जा रहा है। इसके अंतर्गत 5 जनपदों (बागपत, सहारनपुर, आगरा, कुशीनगर तथा प्रतापगढ़) के ग्रामीण क्षेत्रों में खेल सुविधाओं के विकास प्रस्ताव भेजे जाएंगे। बागपत के विकास खंंड छपरौली में 264.68 लाख रुपए की लागत से मल्टीपरपज हॉल, सहानपुर के विकास खंंड नकुड़ में 1421.93 लाख रुपये की लागत से मिनी स्टेडियम तथा विकास खंंड पुवांरका में 564.01 लाख रुपये की लागत से मल्टीपरपज हॉल का निर्माण कराया जाना प्रस्तावित है।
इसी प्रकार आगरा के विकास खंंड एत्मादपुर में 2018.24 लाख रुपये से मल्टीपरपज हॉल का निर्माण, कुशीनगर के विकास खंंड मोतीचक में 928.81 लाख रुपये से ग्रामीण स्टेडियम का निर्माण, प्रतापगढ़ के कुंडा में 534.36 लाख रुपये तथा विकास खंंड मानधाता में 536.44 लाख रुपये की लागत से मल्टीपरपज हाल का निर्माण कराए जाने के लिए भारत सरकार को प्रस्ताव भेजे जा रहे हैं। इनके अलावा अन्य शेष जनपदों के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि जल्द से जल्द ग्रामीण स्टेडियम के प्रस्ताव शासन को उपलब्ध कराए जाएं।
Tagsउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश न्यूज़ग्रामीण अंचलखेल सुविधाएंखेलUttar PradeshUttar Pradesh NewsRural ZoneSports facilitiesSports
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





