भारत
स्पोर्ट्स बाइक से लूटपाट करने वाला बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल
Shantanu Roy
18 Feb 2023 12:04 AM IST

x
बड़ी खबर
नोएडा। स्पोर्ट बाइक से नोएडा एनसीआर क्षेत्र में स्नैचिंग की वारदातों को अंजाम देने वाले एक शातिर बदमाश का बोटैनिकल गार्डन के पास शुक्रवार देर रात चेकिंग के दौरान नोएडा के थाना सेक्टर 39 पुलिस से सामना हो गया. पुलिस पार्टी ने स्पोर्ट्स बाइक सवार को जब रुकने का इशारा किया तो बाइक सवार ने पुलिस पार्टी पर फायर कर मौके से भागने का प्रयास किया. जिस पर पुलिस पार्टी ने घेराबंदी करते हुए जवाबी कार्रवाई की, जिसमें पुलिस की गोली लगने से स्पोर्ट्स बाइक सवार घायल होकर गिर पड़ा. पूछताछ में सामने आया कि घायल बदमाश ने कुछ दिन पूर्व एक महिला को घायल कर चेन स्नैचिंग की वारदात को अंजाम दिया था. घायल बदमाश का एक साथी अभी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है.
थाना सेक्टर 39 क्षेत्रान्तर्गत बोटेनिकल गार्डन के पास शुक्रवार को नाले की पटरी पर पुलिस मुठभेड़ के उपरान्त एक आरोपी विशाल पुत्र विनोद शाह को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया है. घायल आरोपी ने पुलिस पार्टी पर फायर किया. जिसमें पुलिस पार्टी की तरफ से की गई, जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया, जिसको उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है. गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से 1 केटीएम मोटर साइकिल, 1 बैग, 1 तमंचा 315 बोर, तीन जिन्दा व दो खोखा कारतूस बरामद किये गये हैं. आरोपी के तथ्यात्मक व विस्तृत पूछताछ की गई तो अभियुक्त ने बताया गया कि 3 फरवरी 2023 को बोटेनिकल गार्डन के पास एक महिला से पर्स छीनने का प्रयास किया था, जिसमें महिला गिर गई थी. इस बारे में डीसीपी नोएडा हरीश चंदर ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में लगभग डेढ़ दर्जन स्नैचिंग की घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया है, जिसके तथ्यात्मक साक्ष्य एकत्रित किये जा रहे हैं. गिरफ्तार आरोपी के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है. गिरफ्तार आरोपी का एक साथी दानिश मौके से फरार हो गया है, जिसकी गिरफ्तारी हेतु कॉम्बिंग की जा रही है.
Tagsयूपी न्यूज़यूपी खबरयूपी ब्रेकिंगक्राइम ब्रेकिंगUP NewsUP KhabarUP BreakingCrime Breakingदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBIG NEWS OF THE DAYCRIME NEWSLATEST NEWSTODAY'S BIG NEWSTODAY'S IMPORTANT NEWSHINDI NEWSJANATA SE RISHTABIG NEWSCOUNTRY-WORLD NEWSSTATE-WISE NEWSTODAY NEWSNEWS UPDATEDAILY NEWSBREAKING NEWS
Next Story





