भारत
मध्य प्रदेश की खेल अकादमी के खिलाड़ियों को सप्ताह में एक दिन मिलेगा मिलेट भोजन
jantaserishta.com
12 April 2023 3:47 PM IST

x
भोपाल (आईएएनएस)| मध्यप्रदेश की सभी खेल अकादमी के खिलाड़ियों को सप्ताह में एक दिन मिलेट भोजन मिलेगा। यह निर्देश के युवक एवं युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने राजधानी के टी.टी. नगर स्टेडियम में वाटर स्पोर्टस अकादमी की समीक्षा के दौरान दिए।
खेल मंत्री सिंधिया ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मंशानुसार हमने यह निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि मिलेट फसलों को पोषण अनाज का दर्जा दिया गया है और खिलाड़ियों को पोषण से भरपूर खाना उनके खेल को निखारने में सहायक होगा। इन फसलों के अनाज में आयरन, कैल्शियम, फायबर आदि से भरपूर होते हैं। उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश में खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा संचालित अलग-अलग विधाओं की खेल अकादमियों में खिलाड़ियों को उनके खेल के हिसाब से डाइट तय की गई है। न्यूट्रीशनिष्ट की देख-रेख में खिलाड़ियों को भोजन दिया जाता है।
खेल मंत्री सिंधिया ने वाटर स्पोर्टस अकादमी की समीक्षा करते हुए कहा कि अकादमी के लिए पहले चरण में एक से 15 मई के मध्य लगभग 25 जिलों में टेलेंट सर्च किया जाए। टेलेंट सर्च से जिन जिलों से ज्यादा प्रतिभावान खिलाड़ियों का चयन होगा उस आधार पर वहां फीडर सेंटर खोलने पर विचार किया जायेगा।
मंत्री सिंधिया ने कहा कि टेलेंट सर्च के दौरान आईक्यू टेस्ट, ऐज केटेगरी के अनुसार फिजिकल टेस्ट आदि भी करें। उन्होंने कहा कि प्रतिभावान बच्चों को राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाना हमारी जिम्मेदारी है। नए बच्चों के प्रशिक्षण के लिए सीनियर खिलाड़ियों की मदद लें। संचालक खेल एवं युवा कल्याण रवि कुमार गुप्ता, वाटर स्पोर्टस अकादमी की प्रशिक्षक उपस्थित थे।
Tagsमध्यप्रदेशमध्यप्रदेश न्यूज़मध्यप्रदेश सरकारमिलेट भोजनखेल अकादमीMadhya PradeshMadhya Pradesh NewsGovernment of Madhya PradeshMillet FoodSports Academy
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





