भारत

अवैध संबंधों में रोड़ा, पत्नी और प्रेमी ने 10 साल बड़े पति के साथ की ये हरकत

jantaserishta.com
9 Nov 2020 1:59 PM IST
अवैध संबंधों में रोड़ा, पत्नी और प्रेमी ने 10 साल बड़े पति के साथ की ये हरकत
x

फाइल फोटो 

अवैध संबंधों में अड़ंगा बन रहे इंटर कालेज के प्रवक्ता को उसकी पत्नी ने अपने आशिक के साथ मिलकर 5 लाख रुपये की सुपारी देकर मौत के घाट उतार दिया. पुलिस ने इस मामले में शिक्षक की पत्नी समेत 3 लोगो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है जबकि अभी भी कई आरोपी फरार हैं.

अपनी खूबसूरती पर इतराने वाली कातिल पत्नी ने बेरहमी से अपने आशिक के साथ मिलकर पति को मौत के घाट उतार दिया. इज़्ज़तनगर थाना क्षेत्र के कर्मचारी नगर निवासी अवधेश इंटर कालेज में प्रवक्ता थे.

बताया जाता है कि अवधेश की पत्नी विनीता अपने पति से उम्र में 10 साल छोटी थी जिस वजह से वो अपने पति को पसंद नहीं करती थी.

विनीता ने अपने आशिक के साथ मिलकर अपने पति को ठिकाने लगाने की योजना बनाई और फिर 5 लाख रुपये सुपारी देकर पति की हत्या करवा दी. इसके बाद विनीता ने अपनी बहन, भाई, पिता, आशिक और दो अन्य लोगों के साथ मिलकर शव को ठिकाने लगा दिया. आधी रात को इन सभी लोगों ने शव को कार में रखा और फिरोजाबाद ले जाकर दफन कर दिया.

एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि इंटर कालेज के प्रवक्ता अवधेश के माता पिता की तहरीर पर इज़्ज़तनगर थाने में एफआईआर दर्ज की गई और पुलिस ने मामले की तफ्तीश शुरू की जिसके बाद घटना परत दर परत खुलती गई और आखिरकार पुलिस ने कातिल पत्नी विनीता को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस अब तक 3 आरोपियो को गिरफ्तार कर चुकी है जबकि अभी भी कई आरोपी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं. एसएसपी का कहना है कि जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story