भारत

महागठबंधन में फूट, सीट बंटवारे से लेकर सीएम चेहरे तक असहमति: मंत्री जोगाराम पटेल

jantaserishta.com
15 Oct 2025 5:00 PM IST
महागठबंधन में फूट, सीट बंटवारे से लेकर सीएम चेहरे तक असहमति: मंत्री जोगाराम पटेल
x
जयपुर: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। इस बीच राजस्थान सरकार में मंत्री जोगाराम पटेल ने महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर चल रही खींचतान पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बिहार में इंडिया गठबंधन में गहरी फूट साफ नजर आ रही है। अब तक कांग्रेस और राजद के बीच सीटों का बंटवारा तय नहीं हो सका है और यही इस बात का सबसे बड़ा प्रमाण है कि गठबंधन में अंदरूनी मतभेद गहरे हैं।
उन्होंने कहा, "जब चुनाव सिर पर हों और अब तक उम्मीदवारों का तय न होना, यह दर्शाता है कि महागठबंधन एकमत नहीं है।" मंत्री पटेल ने कहा कि महागठबंधन अब तक यह भी तय नहीं कर पाया है कि उसका मुख्यमंत्री उम्मीदवार कौन होगा। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि सीएम का चेहरा न तय होना ही बताता है कि महागठबंधन में फूट बढ़ रही है, घट नहीं रही। आने वाले दिनों में यह मतभेद और गहराएंगे।
जोगाराम पटेल ने कहा कि विपक्षी दलों की एकजुटता केवल कागजों पर है, जमीनी हकीकत कुछ और बयां कर रही है। उन्होंने दावा किया कि गठबंधन के अंदर कई दल असंतुष्ट हैं और कई नेता टिकट बंटवारे को लेकर नाराज हैं।
पटेल ने विपक्ष के हालिया अभियानों पर भी कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि महागठबंधन ने नारे बदलने और यात्राएं निकालने की कोशिश की, लेकिन बिहार की जनता सब समझती है। उन्होंने आगे कहा कि इंडिया गठबंधन के भीतर झगड़ा होना तय है। जोगाराम पटेल ने विश्वास जताया कि बिहार की जनता इस बार भी विकास और स्थिरता के नाम पर एनडीए की सरकार बनाएगी।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार ने विकास की दिशा पकड़ी है और जनता उसे आगे बढ़ाने के लिए एनडीए को ही वोट देगी। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता समझदार है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story