
x
कॉकरोच जनता पार्टी में फूट नई राह पर मनीष ब्रह्मभट्ट
Delhi दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) में सामने आई अंदरूनी कलह अब खुलकर राजनीतिक टकराव में बदल गई है। मनीष ब्रह्मभट्ट ने अलग गुट बनाते हुए कॉकरोच जनता पार्टी-डेमोक्रेटिक (CJP-D) लॉन्च कर दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि मूल CJP अपने शुरुआती छात्र आंदोलन के उद्देश्य से भटक गई है और नेतृत्व में आम कार्यकर्ताओं व आंदोलन से जुड़े लोगों को पर्याप्त जगह नहीं मिली।
ब्रह्मभट्ट ने CJP संस्थापक अभिजीत दिपके पर आरोप लगाया कि संगठन अब अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रभाव में काम कर रहा है। उन्होंने दावा किया कि नई टीम में AAP से जुड़े लोगों को ज्यादा महत्व दिया गया, जबकि आंदोलन में शामिल अन्य राजनीतिक दलों और स्वतंत्र कार्यकर्ताओं को नजरअंदाज किया गया।
#WATCH | Delhi: Founder CJP- Democratic, Manish Brahmbhatt says, "Today, we are launching the 'Cockroach Janata Party-Democratic.' The reason for this launch is that the original 'Cockroach Janata Party' team—which emerged from a movement built on the blood and sweat of the… pic.twitter.com/tPoQYgOyjj
— ANI (@ANI) September 3, 2026
उन्होंने कहा कि CJP-D का उद्देश्य संगठन में लोकतांत्रिक प्रक्रिया, पारदर्शिता और आंदोलन से जुड़े लोगों की भागीदारी को बढ़ाना है। ब्रह्मभट्ट ने यह भी सवाल उठाया कि जिस आंदोलन में कई वर्गों और संगठनों के लोग शामिल हुए थे, वहां प्रतिनिधित्व सीमित क्यों रखा गया।
वहीं अभिजीत दिपके ने CJP पर लगे राजनीतिक पक्षपात के आरोपों को खारिज किया है। उन्होंने कहा कि संगठन किसी राजनीतिक दल की “बी टीम” नहीं है और वह छात्रों व युवाओं के मुद्दों को लेकर काम कर रहा है। CJP की शुरुआत छात्र मुद्दों और पेपर लीक जैसे मामलों को लेकर हुए आंदोलन से हुई थी। अब संगठन के भीतर हुए इस विभाजन ने इसे एक नए राजनीतिक विवाद के केंद्र में ला दिया है।
Next Story





