भारत

थूक कांड, दूधवाले की घिनौनी करतूत

jantaserishta.com
7 July 2026 1:26 PM IST
थूक कांड, दूधवाले की घिनौनी करतूत
x
वीडियो भी बनाया.
सीतापुर: सीतापुर के कोतवाली देहात इलाके में 'हिंदू शेर सेना' के कार्यकर्ताओं ने घरों में सप्लाई करने से पहले दूध में थूकने वाले एक दूध विक्रेता आरिफ को रंगे हाथ पकड़ लिया. संगठन को पहले से जानकारी मिली थी कि एक दूधिया इस तरह की घिनौनी हरकत करता है, जिसके बाद उन्होंने जाल बिछाकर आरोपी की इस हरकत को कैमरे में कैद कर लिया.
आदर्श नगर निवासी सौरभ के दरवाजे पर दूध देने पहुंचे आरोपी को मौके पर ही पुलिस बुलाकर उनके सुपुर्द कर दिया गया, जिसके बाद पुलिस ने मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है. मालूम हो कि हिंदू शेर सेना को पिछले कुछ समय से इस बारे में लगातार गुप्त जानकारी मिल रही थी कि क्षेत्र में एक दूधिया घरों में दूध बांटने से ठीक पहले उसमें थूकता है. इस इनपुट के बाद संगठन के लोग बेहद गुपचुप तरीके से सीतापुर के कोतवाली देहात इलाके के आदर्श नगर मोहल्ले में पहुंचे. कार्यकर्ता वहां घात लगाकर बैठ गए और सही समय का इंतजार करने लगे ताकि आरोपी को सबूत के साथ दबोचा जा सके.
जिस वक्त संगठन के लोग वहां पहुंचे, ठीक उसी समय वह दूधिया आदर्श नगर के रहने वाले सौरभ नाम के व्यक्ति के दरवाजे पर दूध की आपूर्ति करने के लिए खड़ा था. वह जैसे ही दूध निकालने लगा, हिंदू शेर सेना के कार्यकर्ताओं ने सारा मामला अपने कैमरे में कैद कर लिया. वीडियो में वह प्लास्टिक के डिब्बे में रखे दूध में बाकायदा थूकता हुआ साफ तौर पर पाया गया, जिसके बाद कार्यकर्ताओं ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया.
रंगे हाथ पकड़े जाने के बाद जब आरोपी से इस बारे में कड़ाई से पूछताछ की गई, तो उसने अपने बचाव में एक बेहद अजीबोगरीब तर्क सामने रखा. दूधिया ने दावा किया कि वह दूध में थूक नहीं रहा था, बल्कि वह तो दूध को सूंघकर देख रहा था कि कहीं दूध खराब तो नहीं हुआ है. हालांकि, कैमरे में कैद हुए साफ वीडियो साक्ष्य के आगे उसका यह बहाना बिल्कुल नहीं चला और उसकी चालाकी धरी की धरी रह गई.
इस पूरी घटना के बाद मौके पर ही तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचना देकर बुला लिया गया और उक्त दूधिए को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया. इस संबंध में जानकारी देते हुए हिंदू शेर सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास हिंदू ने बताया कि पकड़े गए दूध विक्रेता की पहचान आरिफ पुत्र शरीफ के रूप में हुई है, जो कि इमिलिया सुल्तानपुर का रहने वाला है. संगठन ने उसे पुलिस की कस्टडी में सौंप दिया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story