भारत

स्पाइसजेट घरेलू मार्गों पर शुरू करेगी 66 नई फ्लाइट्स, इन शहरों के लोगों को मिलेगी सुविधा

jantaserishta.com
13 March 2021 2:20 PM IST
स्पाइसजेट घरेलू मार्गों पर शुरू करेगी 66 नई फ्लाइट्स, इन शहरों के लोगों को मिलेगी सुविधा
x
फाइल फोटो 

स्पाइसजेट (Spicejet) एयरलाइंस 66 नई घरेलू उड़ाने ( Domestic Flights) शुरू करने जा रही है. नई फ्लाइट्स 28 मार्च, 2021 से शुरू होंगी. स्पाइसजेट का दावा है कि पुणे-दरभंगा, पुणे-ग्वालियर, पुणे-जबलपुर, पुणे-वाराणसी, कोलकाता-दरभंगा और नासिक-कोलकाता के बीच डायरेक्ट फ्लाइट्स शुरू करने वाली देश की पहली कंपनी है.

स्पाइसजेट के मुताबिक छोटे शहरों से बढ़ती यात्रा की मांग को देखते हुए एयरलाइंस ने दरभंगा, दुर्गापुर, झारसुगुड़ा, ग्वालियर और नासिक को कुछ प्रमुख मेट्रो सिटी से जोड़ने के लिए फ्लाइट्स शुरू करने का फैसला किया है. दुर्गापुर अब पुणे से भी जुड़ जाएगा. वहीं, स्पाइसजेट फ्लाइट्स द्वारा झारसुगुड़ा अब चेन्नई और दिल्ली से कनेक्ट होगा.
स्‍पाइसजेट ने दरभंगा से हैदराबाद, पुणे और कोलकाता के लिए सीधी फ्लाइट शुरू करने का ऐलान किया है. जानकारी के अनुसार 28 मार्च से स्पाइसजेट के विभान इन शहरों के लिए उड़ान भरेंगे. इसके अलावा जैसलमेर से दिल्ली और अहमदाबाद के लिए भी फ्लाइट्स शुरू होंगी.
बता दें कि कोरोना वैक्सीनेशन शुरू होने के बाद एयरलाइंस कंपनी फिर से अपने बिजनेस प्लान पर लौट रही हैं. होली के मौके पर स्पाइसजेट एयरलाइंस की नई फ्लाइट्स शुरू होने से यात्रियों को सफर की सुविधा मिलेगी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story