
x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
मृतक पुलिस का सिपाही बताया जा रहा है.
सहारनपुर: दिल्ली से लेकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश का कहर जारी है. इस वजह से कई जगहों पर हादसे हुए है. उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में शुक्रवार को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला. तेज बारिश में तेज रफ्तार 4 गाड़ियां आपस में टकरा गईं. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई. एक मृतक उत्तराखंड पुलिस का सिपाही बताया जा रहा है.
सहारनपुर देहरादून मोहंड के जंगल में राजाजी नेशनल टाइगर रिजर्व पार्क के सामने चार गाड़ियों की आपस में भिड़ंत हो गई है. जिसमें एक मोटरसाइकिल नंबर UK 08 AD-0486 पर सवार उत्तराखंड पुलिस के आरक्षी जवाहर सिंह तोमर की मौके पर ही मृत्यु हो गई. उनकी तैनाती थाना मंगलौर जनपद हरिद्वार में थी.
इसके अलावा गाड़ी नंबर UP 11-BL 4557 क्रेटा गाड़ी में सवार ड्राइवर सुनेहरा सिंह की इलाज के समय मौत हो गयी. वाहन संख्या DL 7 CQ 5882 गाड़ी हौंडा अमेज में सवार रमेश पुत्र तोला दत्त भट्ट नि सालावाला, थाना हाथी बड़कला, देहरादून, व सुशीला पत्नी रमेश भट्ट को को चोट आई है, जिसे प्राथमिक उपचार हेतु फतेहपुर भेजा गया है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





