भारत

बिल्डिंग मटेरियल से लदा तेज रफ्तार ट्रक पलटा, 1 की मौत

jantaserishta.com
1 May 2023 11:00 AM IST
बिल्डिंग मटेरियल से लदा तेज रफ्तार ट्रक पलटा, 1 की मौत
x
देखें वीडियो.
ग्रेटर नोएडा (आईएएनएस)| ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित चार मूर्ति गोल चक्कर पर बिल्डिंग मटेरियल का सामान लेकर जा रहा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। पूरा सामान सड़क पर बिखर गया। हादसे में ट्रक का हेल्पर घायल हो गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची कोतवाली बिसरख पुलिस में उसे अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया है जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। दुर्घटना के कारण सड़क पर लोहे के पाइप बिखर गए थे जिन्हें पुलिस ने हटवा कर यातायात को सुचारू कर दिया है।
मिली जानकारी के मुताबिक सड़क पर पलटा हुआ ट्रक और बिखरा हुआ शटरिंग का सामान पुलिस ने हाइड्रा मशीन की मदद से हटा कर किनारे कर दिया है।
थाना प्रभारी ने बताया कि ये हादसा सुबह करीब सोमवार सुबह छह बजे हुआ जब एक ट्रक तेज गति से एक मूर्ति से पर्थला चौक की तरफ जाते हुए अनियंत्रित होकर चार मूर्ति गोल चक्कर के पास पलट गया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस हादसे के बाद ट्रक का ड्राइवर मौके से फरार हो गया है, जिसकी तलाश की जा रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story