भारत
Accident: तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो को रौंदा, 5 की मौत, कई घायल
jantaserishta.com
14 Jun 2024 9:55 AM IST

x
सभी लोग मजदूरी करने के लिए राज्य से बाहर जा रहे थे।
गढ़वा: झारखंड के गढ़वा जिले के नगरऊंटारी में शुक्रवार सुबह भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य बुरी तरह जख्मी हो गए हैं। हादसा गढ़वा-डाल्टनगंज रोड पर पाल्हे नामक गांव के पास तब हुआ, जब एक तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से आ रहे सवारियों से लदे ऑटो को रौंद डाला। बताया जा रहा है कि ऑटो पर सवार सभी लोग मजदूरी करने के लिए राज्य से बाहर जा रहे थे। उन्हें नगरऊंटारी रेलवे स्टेशन से शक्तिपुंज एक्सप्रेस ट्रेन पकड़नी थी।
हादसे में पांच लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। उनकी पहचान बिमलेश कुमार कनौजिया, अरुण भुइयां, बिकेश भुइयां, राजा कुमार और राजकुमार भुइयां के रूप में हुई है। वे नगरऊंटारी थाना क्षेत्र के सीरिया तोमर गांव के रहने वाले थे। उनके अलावा आठ लोग बुरी तरह घायल हुए हैं। टक्कर के बाद घायलों की चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोग सहायता के लिए दौड़े। पुलिस भी सूचना पाकर मौके पर पहुंची।
घायलों को तत्काल गढ़वा सदर अस्पताल ले जाया गया। इनमें से ज्यादातर की हालत गंभीर बनी हुई है। घायलों में राम प्रसाद राम, छोटू लाला भुइयां, उमेश भुइयां, राकेश भुइयां, मेराज अंसारी और संजय भुइयां शामिल हैं।
बताया जा रहा है कि ट्रक की रफ्तार बहुत तेज थी। दूसरी तरफ, ऑटो पर भी क्षमता से ज्यादा लोग सवार थे। हादसे की जानकारी मिलने पर मृतकों और घायलों के परिजन अस्पताल पहुंचे हैं। कई जनप्रतिनिधि भी मौके पर पहुंचे हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





