भारत
तेज रफ्तार ट्रक ने 3 स्कूली बच्चियों को कुचला, दो की मौके पर ही मौत, भड़के लोग
jantaserishta.com
14 Sept 2024 4:26 PM IST

x
लोगों की भीड़ जुटी.
समस्तीपुर: बिहार के समस्तीपुर जिले में नेशनल हाइवे 28 पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने तीन स्कूली बच्चियों को कुचल दिया जिसमें दो की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं एक की हालत गंभीर है. एनएच 28 पर फतेहपुर के पास अनियंत्रित ट्रक ने तीन छात्राओं को कुचला है.
इस घटना के बाद घायल बच्ची का हालचाल जानने सदर एसडीओ अस्पताल पहुंचे और डॉक्टरों को बेहतर इलाज करने का निर्देश दिया. वहीं घटना से आक्रोशित लोगों ने शव के साथ एनएच 28 को जाम कर दिया है. प्रदर्शनकारी प्रशासन से मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं. बता दें कि यह घटना मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय फतेहपुर जा रही स्कूली बच्चियों के साथ हुई.
ट्रक द्वारा रौंदे जाने के बाद घटनास्थल पर कोहराम मच गया और लोगों की भीड़ जुट गयी. दो छात्राओं का शव देखकर भीड़ का गुस्सा सांतवें आसमान पर पहुंच गया और उन्होंने हाइवे को ही जाम कर दिया.
मृतक बच्चियों की पहचान फतेहपुर पंचायत के वार्ड-8 में रहने वाले निवासी ब्रह्मदेव सिंह की बेटी स्वाति प्रिया और राजेश कुमार साह की बेटी कृतिका के रूप में हुई है. दोनों चौथी क्लास की छात्रा थी. इस घटना में फतेहपुर वार्ड-8 के निवासी कृष्णदेव सिंह की बेटी मीना कुमारी घायल है और उसकी हालत गंभीर है.
आक्रोशित ग्रामीणों ने बारिश होने के बाद भी सड़क जाम कर दिया. मौके पर ताजपुर बीडीओ, मुसरीघरारी थानाध्यक्ष समेत अन्य कई अधिकारी और थाने की पुलिस पहुंची और लोगों को समझाने की कोशिश की. माले नेता सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने मृतक के परिजनों को 10-10 लाख मुआवजा देने की मांग कर रहे थे. काफी देर के बाद एसडीओ से बातचीत के बाद हाइवे को खुलवाया गया.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





