भारत
भोजपुर में खड़े कंटेनर से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो, तीन की मौत
jantaserishta.com
5 July 2026 11:19 AM IST

x
मचा कोहराम.
आरा: बिहार के भोजपुर जिले के बिहिया थाना क्षेत्र में रविवार की सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। हादसा बिहिया चौरस्ता फोरलेन सड़क पर अमराई नवादा के राही होटल के समीप उस समय हुआ, जब बक्सर से आरा की ओर आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रेलर (कंटेनर) से पीछे से जा टकराई।
बताया गया कि टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, मृतकों में दो पुरुष और एक महिला शामिल हैं और एक ही परिवार के हैं। सभी झारखंड के देवघर जिले के निवासी थे। बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो में सवार लोग हिमाचल प्रदेश के मनाली से घूमकर नोएडा के रास्ते अपने घर देवघर लौट रहे थे।
इसी दौरान बिहिया के पास तेज रफ्तार के कारण वाहन चालक नियंत्रण खो बैठा और स्कॉर्पियो सीधे खड़े कंटेनर से जा भिड़ी। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद क्षतिग्रस्त वाहन में फंसे लोगों को बाहर निकाला। गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को पहले बिहिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए आरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। फिलहाल उसका इलाज जारी है।
सूचना मिलते ही बिहिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहन को हटाकर फोरलेन पर यातायात सामान्य कराया। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार और वाहन का अनियंत्रित होकर कंटेनर से टकराना प्रतीत हो रहा है। हालांकि, दुर्घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। उनके आरा पहुंचने का इंतजार किया जा रहा है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





